फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गए थे चोरी करने, कर दी महिला से छेड़छाड़

Thu, 14 Aug 2014 10:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छप्पर थाना क्षेत्र के गांव नमदारपुर में चोरी के इरादे से घर में घुसे चोरों ने विरोध करने पर महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर चोर हजारों रुपये का कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ और चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि रात को वह घर में सो रही थी। इसी दौरान दो-तीन चोर घर में घुस आए।

चोर जब घर से कीमती सामान उठा रहे थे तो एक सामान उनके हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गया, जिससे महिला जाग गई। महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो चोरों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


महिला किसी तरह चोरों के चंगुल से छूटी और चिल्लाने लगी। इसके बाद चोर वहां से फरार हो गए। महिला की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंच गए और उन्होंने चोरों का पीछा किया, लेकिन चोर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें