फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फिटनेस की राह पर अफसरशाही, वर्षों से साइक्लिंग कर रहे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। नो कार डे के दौरान बुधवार को यूटी सचिवालय पहुंचे अधिकारियों ने सिर्फ पर्यावरण संरक्षण ही नहीं बल्कि फिटनेस को लेकर अपनी दिनचर्या और जुनून भी साझा किया। चीफ सेक्रेटरी एच राजेश प्रसाद ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से नियमित साइक्लिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब 6-7 साल पहले मोटे टायर वाली साइकिल का ट्रेंड शुरू हुआ था, तब उन्होंने करीब 20 हजार रुपये खर्च कर यह साइकिल खरीदी थी। उनके अनुसार साइक्लिंग उन्हें फिट और ऊर्जावान बनाए रखती है।
खेल विभाग से जुड़े सौरभ अरोड़ा ने बताया कि उनके घर में पिछले 15 वर्षों से साइकिल है और वह हर सप्ताह 15 से 20 किलोमीटर साइक्लिंग करते हैं। वहीं डीपीआर राजीव तिवारी ने कहा कि वह पिछले आठ वर्षों से नियमित साइक्लिंग कर रहे हैं और हर सप्ताह 15 से 18 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं।
विज्ञापन

होम सेक्रेटरी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि वह अकसर परिवार के साथ साइक्लिंग के लिए जाते हैं। उनके घर में भी वर्षों पुरानी साइकिल है और वीकेंड पर वह नियमित रूप से साइक्लिंग करते हैं। डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि वह साइक्लिंग के साथ रनिंग और वॉक को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए हुए हैं। यही वजह रही कि वह बुधवार को पैदल ही कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से सुखना लेक और शहर के विभिन्न गार्डनों में मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक करते हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. इंद्रजीत पहली बार साइकिल से कार्यालय पहुंचे। खास बात यह रही कि वह अपने बेटे की साइकिल लेकर ऑफिस आए। उन्होंने बताया कि करीब पांच किलोमीटर साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचना उनके लिए बेहद आनंददायक अनुभव रहा और शाम को भी वह साइकिल से ही घर लौटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें