फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती के बाद भी बिना मास्क घूम रहे बुड़ैल निवासी

विज्ञापन
बिना मास्क घूमते बुड़ैल निवासी। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। मास्क न लगाने वालों के पुलिस धड़ाधड़ चालान कर रही है। लेकिन सख्ती के बावजूद बुड़ैल निवासी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोगों पर इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है। बुड़ैल में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। बुड़ैल निवासी कुसुम ने बताया कि यहां पूरा दिन लोग घूमते रहते हैं। वह न तो मास्क लगाते हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन करते हैं। कुछ लोग मास्क मुंह की बजाय गले में टांगकर रखते हैं। ऐसे में अगर कोई गलती से संक्रमित हुआ तो इससे दूसरे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को समझाने पर भी वह मानते नहीं हैं। अगर किसी को बार-बार कहो तो वे लड़ने के लिए उतारू हो जाते हैं। ऐसा नहीं है कि लोग जागरूक नहीं हैं। बल्कि जागरूकता होते हुए भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे में जो बच्चे बाहर खेलते हैं उनको संक्रमण का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें