फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: समिति के चेयरमैन की कार पर चलाई थी गोलियां, दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजन समिति चंडीगढ़ के चेयरमैन समदर्श वेद जोसफ उर्फ जोसफ के रामदरबार में घर के बाहर खडी उनकी कार के शीशे पर शुक्रवार देर रात सवा 12 बजे बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने दो गोलियां दागी और इसके बाद भाग गए। गनीमत रही कि उस समय जोसफ अपने घर के अंदर परिवार के साथ बैठे थे।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जोसफ ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह शुक्रवार को भी अपने घर के बाहर अपनी कार खड़ी की थी। रात 12 बजे वह घर आए और अपने परिवार के साथ बैठे थे। करीब सवा 12 बजे उन्हें पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी उन्होंने अपने घर के बाहर आकर देखा तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोगों ने उन्हें बताया कि दो अज्ञात युवक बाइक पर आए थे और उनकी कार पर ड्राइवर वाली साइड के शीशे पर दो गोलियां दाग कर भाग गए हैं।
इस मामले में सेक्टर-31 के थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में जोसफ की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी की फुटेज जांच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें