मनीमाजरा। मोटर मार्केट मनीमाजरा से बुलेट चोरी करने वाले जीरकपुर के बलटाना के रहने वाले शरद (28) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मैकेनिक का काम करता है। पुलिस ने आरोपी से बुलेट बरामद कर ली है। इस मामले में मोटर मार्केट के दुकानदार गांव हरियोली, रायपुररानी, पंचकूला के रहने वाले परवेश धीमान ने शिकायत दी थी कि 25 जुलाई को किसी ने शोरूम नंबर 238, शिव बर्तन भंडार के पास से उनकी बुलेट चोरी कर ली। पुलिस ने 8 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पहले भी बाइक चोरी के दो मामलों में शामिल रहा है। संवाद