फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप नेता ने वाल्मीकि समाज के तीन लोगों पर चलाई गोली, गंभीर

Sun, 09 Jul 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
विहिप नेता ने वाल्मीकि समाज के तीन लोगों पर चलाई गोली
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद् के नेता व हिंदू जागरण मंच के राज्य उपाध्यक्ष विजय कुमार मारवाड़ी ने शनिवार को वाल्मीकि समाज के तीन लोगों को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वारदात के बाद घायलों को गंभीर हालत में स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, इनमें से एक की हालत नाजुक होने पर उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


विहिप के नेता विजय कुमार मारवाड़ी व वाल्मीकि समाज के लोगों में शहीद भगत सिंह पार्क के गेट को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। हिंदू नेता विजय मारवाड़ी पार्क के गेट को बंद करने की पैरवी कर रहा था, जबकि वाल्मीकि समाज के लोग पार्क के गेट को खुला रखने की बात कर रहे थे। 

शनिवार को पार्क के गेट को लेकर बाल्मीकि समाज के विजय कुमार, राकेश कुमार व संजीव कुमार, विजय कुमार की दुकान पर चले गए। वहां विजय मारवाड़ी व वाल्मीकि समाज के तीनों नेताओं में तकरार हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। विहिप व हिंदू जागरण मंच के नेता विजय मारवाड़ी ने अपनी पिस्तौल से विजय कुमार, राकेश कुमार व संजीव कुमार पर गोली चला दी। इससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए, घटना के बाद तीनों को गंभीर हालत में स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां राकेश कुमार की हालत नाजुक देखते हुए उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क के गेट को लेकर काफी समय से चल रहा था विवाद

Firing - फोटो : Demo Pic
उधर घटना की सूचना मिलते ही वाल्मीकि समाज के लोग भड़क उठे। रोष प्रदर्शन करते थाना सिटी का घेराव किया। इसके बाद स्थिति से निपटने के लिए जिला पुलिस मुखी हरजीत सिंह ने बरनाला शहर में सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है।

थाना सिटी के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि विहिप नेता विजय मारवाड़ी व उसके बेटे गुरवित्त गोयल को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही दोनों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। वहीं वाल्मीकि समाज को लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों को सख्त सजा न दी गई तो शहर की सफाई व्यवस्था अनिश्चित काल के लिए बंद कर दी जाएंगी। 

जिला पुलिस मुखी हरजीत सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है और दोनों पर मामला भी दर्ज कर लिया गया है। किसी को शहर का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें