फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांडों की लड़ाई में हाहाकार, महिला की मौत, दो युवक घायल

Thu, 25 May 2017 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
जानलेवा सांड की लड़ाई - फोटो : file photo
विज्ञापन
लावारिस सांड़ दिन-ब दिन घातक होते जा रहे हैं। दो दिन पहले सांड़ का सींग पेट में लगने से घायल महिला ने बुधवार को दम तोड़ दिया। तोशाम बाईपास पर हुए सड़क हादसे में भी महिला सांड़ों को देख पहले ही सड़क टर्न कर रही थी। इतना ही नहीं चांग में सांड़ों की लड़ाई की चपेट में आकर दो युवक घायल हो गए। प्रशासनिक अधिकारी सप्ताहभर में सांड़ों को पकड़ने का अभियान शुरू करने की बात कह रहे हैं। लेकिन इतने समय में ये सांड़ कितनों को अस्पताल पहुंचाएंगे सिर्फ अंदाजा ही लगाया जा सकता है।      
विज्ञापन


इसी महीने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों को एक महीने के अंदर सड़कों से लावारिस पशुओं को हटा गोशाला में छोड़ने के निर्देश दिए थे। कोर्ट के फैसले में यह भी था कि इस दौरान भी यदि लावारिस पशु किसी को चोट या नुकसान पहुंचाते है तो वह नगर परिषद व जिला प्रशासन पर हर्जाने के लिए दावा कर सकता है। जिलेभर में करीब साढ़े नौ हजार लावारिस पशु लोगों के लिए परेशानी बने हैं और हर रोज हादसों का सबब बन रहे हैं।      
विज्ञापन

दो दिन बाद जिंदगी की जंग हार गई अनारो देवी      

सांड की लड़ाई में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
दो रोज पूर्व 22 मई को चांग में बस स्टैंड के समीप सांड़ की टक्कर से घायल बुजुर्ग महिला अनारो देवी पीजीआई में जिंदगी की जंग हार गई। महिला की मौत से गांव में मातम का माहौल है। सांड़ ने महिला के पेट में सींग मार दिया था। जिस कारण पेट में गंभीर चोट आई। ऑपरेशन के बाद भी वह नहीं संभल पाई और बुधवान को आखिरकार उनकी मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि क्षेत्र में सांड़ों की भरमार है। लड़ते है तो आमजन को ही नुकसान पहुंचाते हैं। अनेक लोगों को घायल कर चुके हैं और अब जान ही ले ली। परिजनों ने रोष जताते हुए कहा कि प्रशासन ने गोशाला के लिए जमीन मांगी तो सरपंच ने तुरंत दे दी। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। 

     
लड़ते सांड़ों की चपेट में आने से दो युवक घायल      
जिस जगह महिला सांड़ की टक्कर से घायल हुई, उसी जगह बुधवार सुबह करीब 10 बजे फिर सांड़ों में जंग हुई। सांड़ों की टक्कर से वहां से बाइक से गुजर रहे दो युवक दीपक और पहाड़ी घायल हो गए।

युवकों के चपेट में आने के बाद भी सांड़ नहीं थमे। जिसके बाद वहां से गुजर रहे लोग व आसपास के दुकानदार मदद के लिए आए और सांड़ों को खदेड़ा। युवक दीपक को ज्यादा चोट आई। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।      

सप्ताह भर में शुरू होगा सांड़ों को पकड़ने का अभियान      
लोगों के लिए आफत बन रहे सांड़ों को पकड़ने के जिला प्रशासन की ओर से इसी सप्ताह अभियान शुरू किया जाएगा। नंदीशाला में शेड का काम चल रहा है और इसी सप्ताह पूरा हो जाएगा।

सारे सांड़ों को दादरी रोड पर मत्स्य पालन की करीब 35 एकड़ जगह में बनने वाली नंदीशाला में छोड़ा जाएगा। एडीसी धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि नंदीशाला का निर्माण कार्य चल रहा है और इसी सप्ताह लावारिस पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें