अपने मकानों की एनओसी के लिये भटकने वाले लोगों के लिये खुशखबरी है। लोगों को अब अपने मकान की एनओसी वाली फाइल लेकर अधिकारियों के पास चक्कर नहीं काटने पडे़गे।
एडवाइजर विजय कुमार देव ने इस प्रक्रिया को आसान बनाते हुए अब रोड विंग के जेई व बिल्डिंग इंस्पेक्टर बलराज को ही बिल्डिंग को चेक कर एनओसी की सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एनओसी जारी करने की पवार देने का फैसला लिया है।
एडवाइजर के आदेश पर एक दो दिन में निगम कमिश्नर से इस बारे में अनुमति मिल जाएगी। इसके बाद एनओसी से संबंधित फाइलें बिल्डिंग इंस्पेक्टर ही क्लीयर करेंगे और एनओसी जारी करेंगे।
गौरतलब है कि मनीमाजरा व्यापार मंडल ने इस बारे में शिकायत एडवाइजर को दी। एडवाइजर ने शुक्रवार को मनीमाजरा का दौरा कर लोगों की समस्या का समाधान किया है।