फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट... एमएसएमई सेक्टर के लिए कोई ठोस उपाय नहीं: नरेंद्र भामरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। फास्टनर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएमएआई) के अध्यक्ष नरेंद्र भामरा ने केंद्रीय बजट 2026 पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह बजट सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (एमएसएमई) की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाया। भामरा के अनुसार बजट में एमएसएमई सेक्टर के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए। उन्होंने सरकार से स्टील रेगुलेटर का गठन, सीएलसीएसएस योजना को फिर से शुरू करने, मशीनरी आयात पर शुल्क में कमी करने और करदाताओं के लिए सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों की उम्मीद जताई थी, लेकिन इन मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। एफएमएआई अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वित्त मंत्री ने बड़े कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाया है, जबकि छोटे उद्योगों पर आयकर और सरचार्ज बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में बेरोजगारी, कृषि क्षेत्र और विनिर्माण क्षेत्र के लिए कोई ठोस नीति नहीं दी गई, जो देश की आर्थिक मजबूती के लिए जरूरी है। उन्होंने सरकार से एमएसएमई और छोटे कारोबारियों के लिए सुधार की मांग की, ताकि उद्योग और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें