फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेक में बीटेक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन 350 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान एयरोस्पेस, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मेटा एंड प्रोडक्शन के विद्यार्थियों के अभिलेखों की जांच हुई। कुछ विद्यार्थियों के अभिलेखों की जांच 18 व 19 मार्च को भी होगी। इलेक्ट्रिकल के छात्रों के प्रमाण पत्र 30 मार्च से दो अप्रैल तक जांचे जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना के चलते परीक्षाएं दो चरणों में होनी हैं। पहले चरण में 350 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं, वहीं दूसरा चरण में 30 मार्च को शुरू होगा और इसमें भी 350 विद्यार्थी शामिल होंगे। साथ ही उनके अभिलेखों की जांच भी होगी। बता दें पेक ने नवंबर-दिसंबर में विद्यार्थियों के दाखिले किए थे, लेकिन उस समय दाखिले के अभिलेखों की जांच नहीं हो पाई थी। कोरोना के कारण कॉलेज किसी को नहीं बुलाया जा सका। उसके बाद बीटेक प्रथम वर्ष के इन विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गईं। प्रथम चरण का कोर्स पूरा हुआ तो अब विद्यार्थियों की परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। पेक ने योजना बनाई कि इन विद्यार्थियों की परीक्षाओं के साथ-साथ अभिलेखों की जांच भी कर ली जाए ताकि उन्हें दोबारा न बुलाना पड़े। इसी क्रम में बुधवार को परीक्षाएं शुरू हुई और संबंधित विभागों के शिक्षकों ने प्रमाण पत्रों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें