फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन की बैठक में रो पड़ी जन्नत, भेदभाव के लगाए आरोप

Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सदन की बैठक में रो पड़ी जन्नत जहां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा पार्षद जन्नत जहां उल हक ने बुधवार को सदन की बैठक में बोलते हुए रो पड़ी। पार्षद जन्नत ने अपने वार्ड हल्लोमाजरा और रामदरबार में विकास कार्य न करवाने पर निगम अधिकारियों के साथ ही भाजपा और सांसद किरण खेर को टारगेट किया। बैठक में जब बसपा पार्षद ने अधिकारियों के लिए अलोकतांत्रिक शब्द का भी प्रयोग किया तो कमिश्नर ने जन्नत को रोका।
विज्ञापन


 जन्नत जहां ने सवाल उठाते हुए कहा कि सांसद किरण खेर सिर्फ विपक्षी पार्षदों के वार्ड में जाकर ही क्यों खुला दरबार लगा रही है, वह भाजपा पार्षदों के वार्ड में क्यों नहीं जा रही है? इस सवाल पर भाजपा पार्षद भड़क गए। मेयर अरुण सूद ने कहा कि सांसद शहर की है ऐसे में वह किसी भी वार्ड में जा सकती है। जन्नत जहां के अलोकतांत्रिक शब्द कहने पर मनोनीत पार्षद अमृता तिवारी ने भी आपत्ति जताई।

बसपा पार्षद जन्नत जहां ने कहा कि भाजपा पार्षदों के वार्ड में तेजी से विकास कार्यों का काम और उद्घाटन हो रहे है, जबकि उनके वार्ड में गोबर के ढेर लगे हुए हैं, फिरनी रोड का निर्माण तक नहीं हो रहा है। सफाई कर्मचारी भी कम कर दिए गए हैं। बसपा पार्षद ने कहा कि अधिकारी भी उनके वार्ड का काम नहीं कर रहे हैं। जब भी चीफ इंजीनियर को फोन करो तो वह यह कह कर फोन काट देते है कि वह मीटिंग में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के हंगामे के कारण ही काम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें