फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा खुडडाअलीशेर इकाई ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) खुड्डाअलीशेर इकाई ने चंडीगढ़ के अध्यक्ष रविंदर सिंह संजू की अगुवाई में रविवार को प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन गांव की फिरनी की मरम्मत की मांग को लेकर किया गया। रविंदर सिंह ने कहा कि पिछले कई वर्षों से गांव में कैंबवाला रोड की मरम्मत न होने के कारण सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविंदर सिंह ने कहा कि प्रशासन और नगर निगम गांव में बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करे। अवतार सिंह ठेकेदार ने बताया कि स्कूल रोड पर सीवरेज के ओवरफ्लो होने के कारण सड़क खराब हो गई है। कैंबवाला रोड के निवासी करमजीत सिंह और तेज सिंह ने कहा कि गांव के बस स्टैंड से सरकारी घरों तक सड़क की हालत खराब है। इस मौके पर बसपा चंडीगढ़ के को-ऑर्डिनेटर समय सिंह, महासचिव गुरनाम सिंह, सचिव हरि किशन, महासचिव बहुजन समाज पार्टी खुड्डाअली शेर यूनिट के जसवीर सिंह, सचिव हरदीप सिंह, संयुक्त सचिव इंद्रजीत सिंह, कैशियर गुरमीत सिंह और गांव के अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें