सेक्टर-37 मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को एक बैठक आयोजित की गई।
इसमें एसोसिएशन के सदस्यों ने बसपा पार्षद जन्नत जहां और पार्षद नरेश कुमार और पार्टी के संयोजक हाफिज अनवर-उल-हक को सम्मानित किया।
इस अवसर पर बसपा के सांसद व महासचिव और प्रभारी नरेंद्र कश्यप बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के आयोजन में मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट गुर इकबाल सिंह शम्मी, चेयरमैन बीएम खन्ना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजकुमार जोरा, संजीव बब्बर और भूपेंद्र हीरा प्रमुख थे।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बसपा प्रभारी नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पार्टी का लगातार जनाधार बढ़ रहा है।