फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: बीएसएफ ने गांव रतनखुर्द में खेत से बरामद किया टूटा हुआ ड्रोन, तलाशी अभियान के दौरान मिली सफलता

Mon, 06 May 2024 10:00 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

बरामद ड्रोन चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक है। बीएसएफ अधिकारियों ने गश्त के दौरान इसे बरामद किया।
विज्ञापन
खेत से बरामद ड्रोन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएफ खुफिया विंग ने अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र में कटे हुए गेहूं के खेत से एक ड्रोन बरामद किया है। तलाशी के दौरान शाम करीब 4:50 बजे जवानों ने गांव रतनखुर्द से सटे एक कटे हुए खेत में एक ड्रोन टूटी हालत में बरामद किया। बरामद ड्रोन की पहचान चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक के रूप में की गई है।  

इससे पहले बीएसएफ की एक टुकड़ी रविवार सुबह करीब सवा छह बजे सीमांत गांव हरदो रतन में गश्त कर रही थी। सूचना के बाद जवानों ने एक खंडरनुमा घर के आंगन में चीन में निर्मित डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके ड्रोन बरामद किया।

बल की दूसरी टुकड़ी ने रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे नेष्टा गांव के पास स्थित एक खेत से ड्रोन बरामद किया। यह ड्रोन भी चीन में निर्मित और डीजेआई माविक 3 क्लासिक का है। बल के सीनियर अधिकारियों ने जांच के बाद बरामद ड्रोन पुलिस को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें