फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ड्रोन दिखने के बाद तरनतारन में सर्च ऑपरेशन, फिरोजपुर में बीएसएफ ने पकड़ी हेरोइन

Wed, 15 Jan 2020 10:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर/तरनतारन ( पंजाब)
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बीएसएफ को फेंसिंग पार खेतों में से हेरोइन का एक पैकेट बरामद हुआ है, जिसका वजन एक किलो आंका गया है। हेरोइन पाकिस्तानी तस्करों ने भारतीय खेतों में छिपाकर रखी थी। यह घटना बुधवार को बीएसएफ की बीओपी कस्सोके के नजदीक घटी है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ जवानों को बीओपी कस्सोके के नजदीक लगी फेंसिंग पार खेतों में बार्डर पिल्लर नंबर 183/9 के पास हेरोइन का एक पैकेट बरामद हुआ है, जिसका वजन एक किलो आंका गया है। बीएसएफ के अधिकारी उस खेत के किसान से पूछताछ करने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि उक्त पैकेट खेत में पड़ा हुआ था। 

विज्ञापन


अन्य मामले में खुफिया सूत्रों के मुताबिक मंगलवार की रात पांच युवक बीओपी गट्टी हियात के पास घूम रहे थे, जैसे ही बीएसएफ जवानों ने उन्हें देखा, उन्हें वहीं पर रुकने की चेतावनी दी। बीएसएफ ने उक्त पांचों युवकों को पकड़कर अधिकारियों के समक्ष पेश किया। पूछताछ दौरान पता चला कि उक्त युवक किसी महिला से मिलने पहुंचे थे। बीएसएफ को शक था कि युवक हेरोइन तस्करी करने के लिए सरहद के करीब पहुंचे हैं। बीएसएफ अधिकारियों ने उक्त युवकों के परिजनों को बुलाकर पांचों युवकों को उनके हवाले किया है।

विज्ञापन

तरनतारनः पुलिस ने जिले में चलाया सर्च अभियान 

फिरोजपुर और खेमकरण के क्षेत्र में पाक ड्रोन देखे जाने के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में बीएसएफ ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पंजाब पुलिस भी सर्च अभियान में शामिल रही। विभिन्न स्थानों पर छापामारी करके आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

कस्बा झब्बाल के अलावा तरनतारन के नूरदी अड्डा, मोहल्ला टांक कुछत्रीय, मोहल्ला जसवंत सिंह वाला और गुरु का खूह में डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल की अगुवाई में सर्च अभियान चलाया गया। थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह, थाना झब्बाल के प्रभारी प्रभजीत सिंह, वैरोवाल के प्रभारी शमिंदरजीत सिंह व थाना सराय अमानत खां के प्रभारी दविंदर कुमार की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी की। दिन भर चले इस सर्च अभियान के दौरान छह लोगों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया। 

भिखीविंड सब डिवीजन में डीएसपी राजबीर सिंह, थाना प्रभारी हरचंद सिंह, हरप्रीत सिंह, तरसेम मसीह पर आधारित टीमों ने लिंक सड़कों पर नाकाबंदी करके वाहनों की जांच की। शाम छह बजे पट्टी क्षेत्र में सख्त नाकाबंदी की गई। एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि पुलिस फोर्स को मुश्तैद करने के लिए ऐसे अभियान अक्सर लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अचानक नाकाबंदी व सर्च अभियान के माध्यम से नशा तस्करों व गैंगस्टरों पर भी शिकंजा कसा जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें