फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में भीषण हादसा, दिल्ली के 4 लोगों की मौत

Wed, 27 May 2015 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के रोपड़ शहर के पास दिल दहलाने वाले सड़क हादसे ने झटके में चार लोगों की जिंदगी छीन लीं। मरने वाले सभी दिल्ली और एनसीआर के रहने वाले थे और ये सभी नफजगढ़ से दिल्ली वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


हादसा नंगल (रोपड़)के पास नंगल-चंडीगड़ मुख्य मार्ग पर गांव अजौली में मंगलवार को हुआ। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को नंगल के बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे नंगल से चंडीगढ़ की ओर जा रही स्विफट कार अजौजी में पुल से जोरदार टक्कर के बाद पलट गई। मौके पर मौजूद गांववासियों व राहगीरों ने इसकी सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी।
विज्ञापन

विज्ञापन

सभी लोग नफजगढ़ से दिल्ली जा रहे थे

मौके पर मौजूद गांववासियों व राहगीरों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना देने के बाद गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने की कारवाई भी शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे नंगल के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने पांचों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। वहां चार लोगों को मृत घोषित कर अजय कुमार शर्मा को दाखिल कर लिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया मृतकों की पहचान हिमांशु निवासी गुड़गांव, राकेश निवासी दिल्ली, गगन निवासी आनंदपुर साहिब तथा इनके रिश्तेदार गौतम के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि यह सभी लोग नफजगढ़ से दिल्ली जा रहे थे। सभी लाशें शवगृह में रखवा कर दी गई है। मृतकों परिजनों को सूचना दे दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऊना, नंगल, नैनादेवी होते हुए वापिस घर की ओर जा रहे थे और अचानक यह हादसा हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें