फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में साले की मौत, जीजा घायल

Sat, 29 Aug 2015 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट नेशनल हाइवे पर धामी रिसोर्ट के बाहर शुक्रवार देर रात 1.30 बजे एक अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ गई और ग्रिल को तोड़ते हुए निकल गई।
विज्ञापन


हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके जीजा घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। स्पीड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हादसे के बाद कार का इंजन ही गाड़ी से निकल कर पीछे गिर गया।  मृतक की पहचान गांव बुलंदपुर के रहने वाले जतिंदर के रूप में हुई है। वह पेशे से कारों का इलेक्ट्रीशियन था।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जतिंदर सिंह की बहन बलविंदर कौर अपने पति राजेश के साथ भाई को राखी बांधने के लिए घर आई थी। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर अश्वनी नंदा ने बताया कि रात को जतिंदर सिंह और उसके जीजा राजेश घूमने-फिरने और शराब पीने निकल गए।
विज्ञापन


रात करीब 1.30 बजे दोनों घर लौट रहे थे तो धामी रिसोर्ट के पास उनकी हाई स्पीड स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़कर लोहे की ग्रिल को तोड़ती हुई निकल गई।
विज्ञापन


हादसे में जतिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजेश बुरी तरह से घायल हो गया। उसे दोआबा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। नंदा ने बताया कि गाड़ी की स्पीड काफी तेज होने के कारण ही हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें