फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: साली के घर आए जीजा की चाकू मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी में अपनी साली के पास 15 दिन पहले आए जीजा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। बलौंगी थाना पुलिस ने धारा 302 के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संगीता निवासी बलौंगी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका जीजा दलीप सक्सेना पिछले 15 दिन से उनके पास मेहमान के रूप में रह रहा था। वह उत्तर प्रदेश फरुखाबाद जिले का मूल निवासी था। वह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था कि किसी ने उसके घर के पास उसे चाकू मार दिया। चाकू मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। वहीं, दलीप की चीख पुकार सुनकर घर वाले बाहर आए और उसे खून से लथपथ देखकर उसे सिविल अस्पताल ले गए। जहां पीड़ित ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, वारदात के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस चाकू से हमला करने की वजह ढूंढ रही है। इसे रंजिश माना जा रहा है। वहीं, इलाके के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें