मोहाली। बेटे को दवाई दिलाने आए व्यक्ति कार का शीशा चोरों ने तोड़ डाला। चोर कार में पड़ा लैपटॉप और अन्य सामान चुरा कर ले गए। थाना सोहाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जसविंदर सिंह निवासी सेक्टर-79 ने बताया कि 29 मई को वह अपनी कार में बैठे को दवाई दिलवाने के लिए सोहाना स्थित निजी अस्पताल में गए थे। पार्किंग में जगह नहीं होने के कारण वह कार सड़क पर खड़ी कर बेटी को अस्पताल के अंदर ले गए। जब दवाई दिलाकर एक घंटे बाद वे लौटे तो देखा कि कार के पिछले दरवाजे का शीशा टूटा हुआ था और अंदर रखा लैपटॉप और अन्य कागजात गायब थे। उन्होंने आसपास लोगों से इस बारे में पूछा लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में सोहाना पुलिस थाने में शिकायत दी।