फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयमाला होने ही वाली थी, ऐन मौके पर दुल्हन के साथ हो गया कुछ ऐसा...बेहोश हो गई मां

Mon, 11 Feb 2019 12:23 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
bride
विज्ञापन
मंडप तैयार था, बारात आ चुकी थी। जयमाला होने ही वाली थी कि दुल्हन के साथ हो गया कुछ ऐसा, जानकर मां-बाप के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना हरियाणा के कुरुक्षेत्र की है। जयमाला से कुछ देर पहले ही ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली दूल्हन लापता हो गई, जबकि जयमाला के लिए जनाती, बराती और दूल्हा काफी देर तक इंतजार करते पर वो वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन


परेशान परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दुल्हन के ताऊ की शिकायत पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की तलाश में नाकेबंदी करके छापेमारी की जा रही है। सगे संबंधियों से पूछताछ करके जानकारी ली जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

ये है मामला

bride - फोटो : Social Media
जानकारी के अनुसार, अंबाला के गांव जनसूई हेड की रहने वाली एक युवती का रिश्ता करनाल के गांव तखाना निवासी विकास के साथ तय हुआ था। मुहूर्त के अनुसार रविवार को दोनों की शादी तय थी। दोनों पक्ष शादी के लिए यहां झांसा रोड स्थित एक निजी पैलेस में एकत्रित हुए। दोपहर बाद से ही शादी की रस्में शुरू हो गईं।

इसी बीच शाम को जयमाला से करीब एक घंटा पहले दुल्हन मेकअप कराने के लिए ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर पैलेस से निकल गई। काफी देर इंतजार के बाद भी जब वो पैलेस नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू हुई। तक पता चला कि वो ब्यूटी पार्लर गई थी और अभी तक नहीं लौटी है। कृष्णा गेट पुलिस चौकी प्रभारी सेवा सिंह का कहना है कि झांसा रोड पर शादी समारोह से युवती के गायब होने की सूचना उनके पास पहुंची थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें