चीमा नगर में पांच साल की बच्ची को अगवा करने के प्रयास को बच्चों ने बहादुरी दिखाते हुए नाकाम कर दिया। आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
अलीशा पत्नी नितिन कुमार ने बताया कि उसकी पांच साल की बेटी आराध्य रविवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। अचानक बाहर बच्चों के चिल्लाने की आवाजें सुनकर वह बाहर आई तो देखा तो एक युवक भाग रहा था। उसकी बेटी आराध्य ने बताया कि एक युवक उसके पास आया और कहा कि मेरे साथ आओ, मैं तुम्हें केक ओर चाकलेट दिलाऊंगा।
इतना कह कर वह उसका हाथ पकड़कर उसे खींचकर ले जाने लगा
इस पर बच्ची ने उस युवक के हाथ पर दांत से काट लिया। यही नहीं साथ खेल रहे बच्चे भी उस युवक के आसपास जमा हो गए और शोर मचा दिया। उसने बच्चों को डराने की कोशिश की लेकिन बच्चे लगातार चिल्लाते रहे। इस पर अपहरणकर्ता घबरा गया और बच्ची को छोड़कर भाग खड़ा हुआ।