मनीमाजरा। कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में हुए हादसे में जिंदगी की जंग जीतकर बहादुर बच्ची इशिता शनिवार को घर लौटी। शिवालिक एनक्लेव की इशिता आठ दिन पीजीआई में भर्ती रही। स्थानीय निवासियों ने इशिता को शिवालिक एनक्लेव एसोसिएशन का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
बता दें पेड़ गिरने के इस भयानक हादसे ने एक बच्ची की जिंदगी लील ली। एक सहायिका बच्चों को बचाते हुए गंभीर रूप से घायल हो गईं। इशिता ने भी इस भयंकर हादसे में अपना बायां हाथ खो दिया। एसोसिएशन के प्रधान जगदीप शर्मा ने बताया कि इस दुख की घड़ी में सभी लोग उनके साथ हैं। सभी नेइशिता को 245 घरों का सर्वसम्मत्ति से ब्रांड एंबेेसडर घोषित किया है। पहले पूरा इलाका गमगीन था अब कर दोबारा खुशी का माहौल बनाने का यह एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इशिता की नन्ही मुस्कान फिर से उनके दिलों में बसेगी।