फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ब्रह्माकुमारी ने रक्षा बंधन का पर्व मोहाली-रोपड़ क्षेत्र में धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भाई-बहन के पवित्र स्नेह का सूचक रक्षाबंधन का पावन पर्व मोहाली-रोपड़ क्षेत्र में ब्रह्माकुमारी ने धूमधाम से मनाया। सोमवार को पैराप्लाजिक सेंटर, प्रभ आसरा व बेवरली गोल्फ एनक्लेव में समारोह आयोजित किया गया। इस संबंध में 13 दिवसीय कार्यक्रमों की शुरूआत की गई। इसके अंतर्गत ब्रह्माकुमारी बहनें विभिन्न संस्थाओं, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल, बेसहारा और अपाहिज व्यक्तियों, वृद्वों, प्रशासनिक अधिकारियों, न्यायाविदों, उद्योगपतियों, व्यापारियों, चिकित्सकों, अभियंताओं, राजनीतिज्ञों व वरिष्ठ नागरिकों को रक्षा बंधन का आध्यात्मिक अर्थ स्पष्ट कर उनको राखी बांधेंगी। ब्रह्माकुमारी सुमन बहन ने फेज-6 के पैराप्लाजिक पुनर्वास केंद्र के 37 निवासियों व अधिकारियों को राखी का महत्व बताकर बताया। इस कार्यक्रम में पैराप्लाजिक पुनर्वास केंद्र के निर्देशक कर्नल गुरकीरत सिंह ने ब्रह्माकुमारी बहनों की निस्वार्थ सेवा करने के लिए उनका आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें