फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लड़कों की अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट 1 से 18 मई तक

विज्ञापन
विज्ञापन
चडीगढ़। प्रथम मेमोरियल ऑल इंडिया लड़कों की अंडर-19 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 1 मई से 18 मई तक बाबा बालक नाथ क्रिकेट ग्राउंड, कैंबवाला, चंडीगढ़, आईवीसीए ग्राउंड, डेराबस्सी और टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला में खेला जाएगा। टूर्नामेंट समिति के महासचिव अमरजीत कुमार के अनुसार पूरे देश से कुल 10 से अधिक टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। विजेता टीम को 21 हजार रुपए नकद पुरस्कार और ट्रॉफी मिलेगी। उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए के साथ ट्रॉफी मिलेगी। सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के साथ क्रिकेट उपकरण और ट्रॉफी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 10 से 12 टीमों को 2 पूल में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक टीम कम से कम चार लीग मैच खेलेगी। प्रत्येक पूल की शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। दोनों सेमीफाइनल 14 मई को टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला और फाइनल मैच भी 18 मई को टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला में खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें