चंडीगढ़। सेक्टर-22 स्थित शास्त्री मार्केट के चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पूर्व महासचिव अश्वनी कुमार ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में फर्जी वोटर बनाए गए हैं और चुनाव में अनियमितताएं की जा रही हैं। अश्वनी कुमार ने कहा कि रेहड़ी-फड़ी वाले, बूथ सील होने के बावजूद लोग और यहां तक कि सरकारी कर्मचारी भी वोट डाल रहे हैं। उन्होंने इसे मार्केट के दुकानदारों के अधिकारों से खिलवाड़ बताया। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे इस चुनाव का बहिष्कार करें और पारदर्शी व निष्पक्ष प्रक्रिया की मांग के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं।