फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सभी सरकारी स्कूलों में लगेंगे बॉक्स, शिक्षा की बेहतरी के लिए दें सकेंगे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के हर सरकारी स्कूल में सुझाव बॉक्स लगाया जाएगा, जिसमें छात्र, अभिभावक और शिक्षक शिक्षा की बेहतरी के लिए सुझाव दे सकेंगे। शिक्षा विभाग ने स्कूली समस्याओं के आधुनिक समाधान के लिए सुझाव बॉक्स लगाने के दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसे 25 अक्तूबर तक लागू करना होगा। स्कूल शिक्षा निदेशक की ओर से जारी दिशानिर्देश में स्पष्ट किया कि सुझाव बॉक्स स्कूल की प्रमुख जगह लगाया जाएगा। साथ ही इसमें सुझाव दे रहे व्यक्ति की गोपनीयता का भी ख्याल रखा जाएगा। सुझाव बॉक्स लगाने का उद्देश्य छात्र, शिक्षक और अभिभावकों को स्कूल प्रबंधन के प्रति उनकी चिंताएं, सुझाव और प्रतिक्रिया लेना है। इससे स्कूल को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। सुझाव बॉक्स के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। समिति हर दो सप्ताह के बाद सुझाव बॉक्स को खोलेगी और सभी पत्र की एंट्री निर्धारित रजिस्टर में की जाएगी। समिति को सभी सुझावों को संकलित कर निदेशालय को गूगल शीट बनाकर भेजना होगा। दिए गए सुझावों पर समिति चर्चा कर उनके समाधान देगी। समिति को दिए गए सुझावों पर लिए एक्शन को स्कूल के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा ताकि सभी को उनके दिए सुझाव पर हुई कार्रवाई का पता चल सके।दिशानिर्देश में स्पष्ट किया गया कि सुझाव बॉक्स के प्रति सभी हितधारकों को जागरूक करने के लिए उसे आकर्षित बनाना होगा। साथ ही पीटीएम, सभा और स्कूल में सुझाव बॉक्स के विभिन्न पोस्टर बनाकर इसके प्रति जागरूकता फैलानी होगी। बॉक्स का पर्याप्त साइज और आकार होना चाहिए, जिस पर ताला लगा हो ताकि सुझाव सुरक्षित रहें। शिक्षा विभाग की ओर से ये निर्देश नई शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी के आने के बाद जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें