मनीमाजरा। ओल्ड रोपड़ रोड पर एक बुजुर्ग महिला से मोबाइल झपटने के मामले में मनीमाजरा पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बालिग युवक की पहचान सोनू (20) के रूप में हुई है जो मकान नंबर-240, रविदास मंदिर के पास बिटना रोड, पिंजौर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। आरोपी इस बाइक पर जाली नंबर लगाकर वारदात करते थे। इसी बाइक पर सवार होकर दोनों ने 6 जुलाई को रात सवा दस बजे ओल्ड रोपड़ रोड पर सैर कर रही 60 वर्षीय चरणजीत कौर के हाथ से मोबाइल झपटा था। शिकायत पर केस दर्ज कर मनीमाजरा पुलिस ने इनको पकड़ने के लिए थाना प्रभारी रामदायल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था। टीम ने घटना स्थल के आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए आरोपियों की पहचान की और उनको पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने नाबालिग के बालगृह सुधार भेज दिया जबकि पुलिस ने आरोपी सोनू को कल कोर्ट में पेश करेगी।