नयागांव। ईको सिटी वन न्यू चंडीगढ़ के कॉमर्शियल बूथ मालिकों की एक बैठक हुई, जिसमें सभी सदस्यों को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी का नाम ईको सिटी वन कामर्शियल ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन न्यू चंडीगढ़ रखा गया। जानकारी साझा करते हुए प्रेस सचिव एस रुपिंदर सिंह सोही ने बताया कि यह कमेटी एक साल के लिए चुनी गई है। जिसमें बूथ मालिकों की समस्याओं व अन्य गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। सेवानिवृत्त मुख्य चीफ इंजीनियर डीएस चीमा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह सिद्धू, महासचिव आरपीएस वालिया सेवानिवृत्त पीसीएस, महासचिव अनमोल गगन, प्रेस सचिव रुपिंदर सिंह सोही और कैशियर वरिंदर शर्मा को नियुक्त किया गया है। गुरदीप सिंह सोही, कस्तूरी लाल, राजिंदर सिंह, हरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह और जगजीत सिंह भी समिति में सदस्य के रूप में काम करेंगे।