फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बढ़ते संक्रमण में आई बूस्टर डोज की याद, जीएमएसएच-16 टीकाकरण केंद्र से लोग लौट रहे निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। लोग संक्रमण को लेकर डरे हुए हैं। बचाव के लिए उपाय भी किए जा रहे हैं। इन सबके बीच लोगों को बूस्टर डोज की याद आ गई है। स्थिति यह है कि लोग बूस्टर डोज लगवाने के लिए जीएमएसएच-16 में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में जाकर निराश लौट रहे हैं। कारण स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना टीके की कोई भी खुराक का उपलब्ध ना होना है। ऐसे में लोग उम्मीद लगाए हुए हैं कि जल्द ही उन्हें बूस्टर डोज उपलब्ध कराया जाएगा जिसे लगवाकर वे एक बार फिर संक्रमण से बचाव के लिए तैयार होंगे।चिंता की बात यह है कि संक्रमण दर मौजूदा समय में 5.06 प्रतिशत के पार पहुंच चुका है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 95 है। बता दे कि कोरोना टीकाकरण अभियान के अंतर्गत कोविशील्ड और कोवैक्सीन की खुराक समाप्त हो चुकी है जबकि लगभग 90 प्रतिशत से ज्यादा लाभार्थी अभी बूस्टर डोज से वंचित हैं। ऐसे में चर्चा है कि विभाग ने कॉर्बेवैक्स की खुराक मंगाने का निर्णय लिया है जिससे 12 से 15 साल के बच्चों के साथ ही अन्य उम्र के लाभार्थियों पर बूस्टर डोज के रूप में उसका उपयोग किया जा सके। वहीं सूत्रों का कहना है कि विभाग ने महज 500 स्टॉक इसलिए मांगा है क्योंकि आपूर्ति होने वाले वैक्सीन की एक्सपायरी मई है।
विज्ञापन


इनसेट- कोविड टीकाकरण की स्थिति
लाभार्थी बूस्टर की स्थिति
18 साल से ज्यादा- 13.45 प्रतिशत (114171)
15-18 साल- 2.38 प्रतिशत(1697)
12- 14 साल- 1865
इनसेट-
कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति
संक्रमण दर- 6.87 प्रतिशत
सक्रिय मरीज- 110
मौते- 1183
भर्ती मरीजों की संख्या- 09

कोट- स्वास्थ्य मंत्रालय को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन के 500 खुराक की मांग भेजी गई है। उम्मीद है जल्द उसकी आपूर्ति हो जाएगी। जहां तक संक्रमण की बात है तो लोगों से अपील है कि वह मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें जिससे संक्रमण दर पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन

-डॉ मंजीत सिंह, राज्य टीकाकरण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें