फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ऑनलाइन पायरेसी, डायरेक्ट सप्लाई और नए वेंडिंग जोन का बुक सेलर्स ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-35 में आयोजित चंडीगढ़ बुक सेलर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में ट्राइसिटी के 100 से अधिक पुस्तक विक्रेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पाइरेटेड किताबों की बिक्री, सरकारी स्कूलों में प्रकाशकों द्वारा सीधे किताबों की आपूर्ति और प्रस्तावित नए वेंडिंग जोन जैसे मुद्दों पर चिंता जताई गई। एसोसिएशन के प्रधान राम कुमार ने कहा कि अवैध किताबों की बिक्री से स्थानीय व्यापारियों, लेखकों और प्रकाशकों को नुकसान हो रहा है। वहीं, सरकारी स्कूलों में सीधे किताबों की आपूर्ति से स्थानीय बुक शॉप्स प्रभावित हो रही हैं। व्यापारियों ने नए वेंडिंग जोन का भी विरोध करते हुए कहा कि इससे बाजारों में पार्किंग और व्यापार संबंधी समस्याएं बढ़ेंगी। बैठक में इन मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों और प्रकाशकों से जल्द वार्ता करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें