फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में हेल्पलाइन नंबर के जरिए संक्रमण का संदेह होने पर सेल्फ कोविड टेस्टिंग बुक करा सकेंगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक ने बढ़ते संक्रमण के केसों को देखते हुए प्रिंसिपल सेक्रेटरी हेल्थ को हेल्पलाइन नंबर जारी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इसके तहत कोरोना के लक्षणों व संदेह वाले लोग जीएमएसएच 16, 32 एवं पीजीआई में सरकारी खर्चे पर सेल्फ कोविड टेस्टिंग बुक करा सकेंगे।
शुक्रवार को हुई वाररूम की बैठक में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने हिदायत दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर अधिक संख्या में लोग एकत्रित न हो। पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगत राम ने बताया कि पीजीआई में 733 कोरोनावायरस के सैंपल लिए गए थे, जिसमें से अलग-अलग राज्यों के 38 पॉजिटिव केस पाएं गए। जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. बीएस चवन ने बताया कि उन्होंने कोरोनावायरस के 166 सैंपल लिए थे, जिसमें से 22 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मनीमाजरा में डोर टू डोर स्क्रीनिंग का काम पूरा कर लिया गया है। इसमें 10,038 लोगों को कवर किया गया है। वहीं सेक्टर-45 में भी टोटल स्क्रीनिंग का काम पूरा कर लिया गया है। इसमें 14,937 लोगों को कवर किया गया है।
इस मौके पर प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा, प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम अरुण कुमार गुप्ता, डीजीपी संजय बेनीवाल मौजूूद रहे। वहीं वर्चुअल माध्यम से नगर निगम कमिश्नर केके यादव, डिप्टी कमिश्नर मंदीप सिंह बराड़ व मोहाली और पंचकूला समेत अन्य अधिकारियों जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
दूसरी स्क्रीनिंग की तैयारियां की गई शुरू
चंडीगढ़ प्रशासक ने अधिकारियों को दूसरी स्क्रीनिंग की व्यवस्था कराने के लिए कहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि बापूधाम कॉलोनी और रायपुर कलां एरिया की सेकेंड स्क्रीनिंग का काम किया जाए। बैठक में मोहाली और पंचकूला के डीसी ने भी हिस्सा लिया। मोहाली के डीसी ने बताया कि उनके यहां अभी 237 एक्टिव केस है, जबकि पंचकूला के डीसी ने बताया कि उनके यहां 222 एक्टिव केस हैं। डिप्टी कमिश्नर चंडीगढ़ ने कहा कि उनके यहां 275 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें