फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: त्योहारों और धुनों का एशिया किताब का हुआ विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर 10 गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में स्वर सप्तक सोसाइटी की ओर से लेखिका डॉ. संगीता लाहा चौधरी की पुस्तक त्योहारों और धुनों का एशिया का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रोफेसर आरके गोयल थे। साहित्यकार प्रेम विज ने अध्यक्षता की और डॉ. सरिता मेहता विशिष्ट अतिथि रहीं। डॉ. संगीता ने बताया कि पुस्तक में एशिया के 13 देशों के त्योहारों, संगीत और सांस्कृतिक परंपराओं की जानकारी दी गई है। इसके लिए उन्होंने विभिन्न देशों की यात्राएं कीं और स्थानीय लोगों से बातचीत की। मुख्य अतिथि आरके गोयल और अन्य अतिथियों ने पुस्तक को उपयोगी बताते हुए लेखिका के प्रयासों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें