फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुक फेयर में 100 से ज्यादा प्रकाशक लेंगे हिस्सा

Tue, 12 Nov 2013 06:30 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से आयोजित किए जा रहे चंडीगढ़ बुक फेयर-2013 का आगाज बुधवार को हो रहा है।
विज्ञापन


इसमें अमर उजाला मीडिया पार्टनर होगा। बुक फेयर सुबह 11 बजे से शुरू होगा। हालांकि इसका आधिकारिक उद्घाटन शाम चार बजे प्रशासक शिवराज पाटिल करेंगे। सोमवार को चंडीगढ़ के उपायुक्त मोहम्मद शाइन, अतिरिक्त उपायुक्त तन्वी गर्ग, एसडीएम (साउथ) कशिश मित्तल सहित कई अन्य अधिकारियों ने सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड का दौरा कर बुक फेयर की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


बुक फेयर के लिए प्रशासन ने आकर्षक स्टाल तैयार किए हैं। अठारह नवंबर तक चलने वाले इस फेयर में देश के 100 से अधिक प्रकाशक हिस्सा लेंगे। बुक फेयर में देशभर से हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी के कई जाने-माने लेखक भी शिरकत कर रहे हैं। इस दौरान टैगोर थियेटर में साहित्यिक नाटक का मंचन भी होगा। इसके साथ ही कवि दरबार, कैलीग्राफी वर्कशॉप, नुक्कड़ नाटक, मीट द ऑथर कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें