फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की इस 'दीवानगी' को जान चौंक जाएंगे आप

Sat, 04 Apr 2015 10:35 AM IST
राजीव शर्मा/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
बालीवुड अभिनेता सलमान खान साइकिल के जबदस्त दीवाने हैं। उनका साइकिल शौक सुनकर आप चौंक जाएंगे। सलमान के पास एमटीबी, रेसिंग समेत 12 हाईएंड साइकिल हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी मुंबई में सेलिब्रिटी के लिए साइकिल की मोडिफिकेशन में माहिर प्रो-नाइन साइकिल स्टूडियो के संचालक फैसल ठाकुर ने दी। ठाकुर ने बताया कि अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, अरशद वारसी समेत कई सेलिब्रिटीज भी साइकिलिंग के दीवाने हैं।

ठाकुर ने कहा कि वे सेलिब्रिटी की पसंद के अनुसार एक घंटे से लेकर एक सप्ताह के भीतर साइकिल की मोडिफिकेशन करने में माहिर हैं। हाल ही में उन्होंने बालीवुड में अभिनय कर रही विदेशी अदाकारा ब्रूना अब्दुल्ला के लिए साइकिल डिजाइन करके दिया है।
विज्ञापन


मुंबई से खास तौर पर साइकिल एक्सपो में पहुंचे फैसल ठाकुर ने बातचीत में जानकारी दी कि हालांकि अधिकतर बालीवुड अभिनेताओं के पास अपने अपने जिम हैं। इसके बावजूद वे खाली वक्त में साइकिल चलाने को तवज्जो देते हैं।
विज्ञापन

खास तौर पर तैयार साइकिल में ज्यादातर विदेशी पुर्जे

सेलिब्रिटीज के अंदाज भी काफी निराले हैं। सुपर हीरो को साइकिल में भी फरारी के रंग, विदेशी कंपोनेंट एवं कुछ अलग चाहिए। उनको उसी अंदाज में साइकिल तैयार करने पड़ते हैं।

ठाकुर ने कहा कि जॉन अब्राहम को कम वक्त में हाईस्पीड पर चलने वाली साइकिल पसंद है। उनको उसी तरह की साइकिल की मांग रहती है। जॉन भी अक्सर साइकिलिंग करते हैं। अपने विदेशी ट्रिप के दौरान अभिनेता अरशद वारसी भी साइकिल का सामान खरीद कर लाए थे। फिर उस सामान की सहायता से उनकी पसंद का साइकिल तैयार करके दिया गया।

साइकिल डिजाइनर ठाकुर ने कहा वे व्यक्ति का कद, वजन, उम्र, उपयोग और बजट के हिसाब से साइकिल तैयार करने की कला रखते हैं। इसके अलावा साइकिल में मोडिफिकेशन करते वक्त व्यक्ति के अंदाज का भी ध्यान रखा जाता है।

उन्होंने कहा है कि खास तौर पर तैयार साइकिल में ज्यादातर विदेशी पुर्जों का ही उपयोग किया जाता है। इसके लिए लगातार इंटरनेशनल मार्केट को स्टडी करना अनिवार्य है। हर बार साइकिल डिजाइन करते वक्त ठाकुर जरा हट कर ही सोचते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें