जीरकपुर में अभिनेत्री सनी लियोनी
- फोटो : amar ujala
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में जीरकपुर पहुंची। उन्हें देखने को प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। दरअसल सनी लियोनी जीरकपुर-अंबाला रोड स्थित मोतिया रॉयल सिटी प्रोजेक्ट में पहुंचीं।
प्रोजेक्ट के एमडी एलसी मित्तल ने उनका स्वागत किया। प्रबंधकों के अनुसार, सनी लियोनी ने उनके प्रोजेक्ट की तारीफ करते हुए कहा कि रॉयल सिटी प्रोजेक्ट आधुनिक सुविधाओं से बना है। इस प्रोजेक्ट का डिजाइन भी काफी अच्छा है। इस दौरान सनी के सह-कलाकार तनुज विरमानी भी मौजूद रहे।