फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा में कार से युवक का शव बरामद, ओवरडोज की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-28 से लापता एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मनीमाजरा क्षेत्र में उसकी कार से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अभिषेक साहनी (35) के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक के लापता होने की सूचना पहले ही सेक्टर-26 थाना पुलिस को दी थी। पुलिस के अनुसार मृतक को नशे की लत होने की बात सामने आई है जिससे ओवरडोज या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अभिषेक हाल ही में पंजाब के एक नशा मुक्ति केंद्र से लौटे थे। शुक्रवार रात एक राहगीर ने मनीमाजरा में एक कार संदिग्ध हालत में खड़ी देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की। अभिषेक टोयोटा इनोवा में अचेत अवस्था में मिला। पुलिस ने तुरंत उसे जीएमएसएच-16 पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। मामले की सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें