बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के विजेताओं को सम्मानित करते आयोजक।
- फोटो : bofy.JPG
चंडीगढ़। टैगोर थिएटर में बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। चैंपियनशिप में 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पांच वर्गों में आयोजित चैंपियनशिप में महिला और पुरुष प्रतिभागियाें ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बने। बॉडी बिल्डिंग वर्ग में रवि कुमार विजेता बने। पुरुष फिजिक वर्ग में लवनिश कुमार और क्लासिक फिजिक में रोहन सिंह विजेता रहे। महिला बिकनी वर्ग में सुरभी और स्टार वर्ग में हरप्रीत सिंह विजेता रहे। इसके अलावा डॉ. रणधीर वर्ग में कृष्णा प्रथम, अभिजीत दूसरे और अशोक कुमार तीसरे स्थान पर रहे।