फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौका हादसे में मारे गए युवक के परिजन बोले, धोखा हुआ

Mon, 18 Jan 2016 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पहलां कहंदे सी इक नंबर विच्च तेरे मुंडे नू अमेरिका भेजांगे, पैसे फड़न तो बाद मेरे मुंडे नू किश्ती च चाढ़ दित्ता। एजेंट कुलविंदर सिंह मुल्तानी और हरभजन सिंह उर्फ सुच्चा सिंह ने मेरा पुत्र डोब के मार दित्ता ए। यह बात गांव जैदां के गुरविंदर सिंह के पिता बचन सिंह ने कही।
विज्ञापन


अमर उजाला से फोन पर बातचीत में बचन सिंह ने आरोप लगाया कि दोनों एजेंटों ने उसके साथ धोखा किया है। उसका 21 साल का बेटा गुरविंदर सिंह बारहवीं पास था और बेरोजगार था। उसके गांव के कुछ लोग अमेरिका में बसे हुए थे। हरियाणा पुलिस से हवलदार रिटायर हुआ हरभजन सिंह उर्फ सुच्चा सिंह से उसकी पुरानी पहचान थी।

हरभजन सिंह ने उससे कहा कि वह गुरविंदर को अमेरिका भेज देगा और इसके लिए 27 लाख रुपये मांगे। उसने परिवार के साथ सलाह करने की बात कही। अक्तूबर 2014 के पहले हफ्ते में हरभजन सिंह उसके घर आ गया और कहने लगा तेरा मुंडा इत्थे वेहला है, मेरे ते विश्वास कर, मैं इहनूं सही वीजे ते सही ढंग नाल सिधा अमेरिका भेजांगा।
विज्ञापन


बचन सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी अमरजीत कौर और भतीजे सरबजीत सिंह के सामने हरभजन सिंह ने उससे 27 लाख रुपये मांगे, लेकिन बात 24 लाख में तय हो गई। बेटे को अमेरिका भेजने के लिए अपना घर, एक प्लाट बेचकर और कुछ पैसे रिश्तेदारों से उधार लेकर दस लाख रुपये इकट्ठे किए।

इसके बाद वह गुरविंदर का पासपोर्ट लेकर कुलविंदर सिंह मुल्तानी के पेट्रोल पंप पर चौक बजाज गया। जहां पर हरभजन सिंह और कुलविंदर सिंह से बात कर गुरविंदर को उनके साथ भेज दिया।

उसने आरोप लगाया कि दोनों एजेंटों ने उसके बेटे की सीधी फ्लाइट करवाने के बजाय पहले उसे मालदीव और फिर ब्राजील भेज दिया। जब उसने कुलविंदर सिंह से फ्लाइट न करवाने के बारे में पूछा तो उसने कहा कि मुंडा भावें इक नंबर जावे या दो नंबर, भेजांगे अमेरिका ही।

10 जनवरी को फोन पर उसके बेटे ने बताया कि वह आज टर्बो में बैठ गए हैं। टांडी वाले लड़के के घर भी बता देना कि अब 8-10 दिन बाद अमेरिका पहुंचकर बात करेंगे। फिर उसे भोगपुर के गांव लड़ोई के सोनू की पत्नी ने फोन करके बताया कि टांडी वाले गुरदीप सिंह और गुरविंदर सिंह की किश्ती डूबने से मौत हो गई है।

दोनों एजेंटों पर केस दर्ज
एसएसपी राजिंदर सिंह ने डीएसपी भुलत्थ लखबीर सिंह को केस दर्ज करने के आदेश दिए। डीएसपी लखबीर सिंह ने बताया कि इन एजेंटों के खिलाफ थाना भुलत्थ व थाना बेगोवाल में धारा, 406, 420 और 24 इमीग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें