एयरपोर्ट रोड पर टीडीआई सिटी के पास सोमवार देर शाम एक्टिवा सवारों को अपनी चपेट में लेने वाली तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार की पहचान हो गई है। कार जिला कपूरथला के गांव जटपुरा निवासी सनप्रीत की है। पुलिस ने कार की पहचान होने के बाद कार मालिक से बात की है।
कार मालिक का कहना है कि उसने अपने दोस्त को कार चलाने के लिए दी थी। पुलिस ने कपूरथला पुलिस को इस संबंध में सूचित कर दिया है। साथ ही कार मालिक को जांच में शामिल होने के लिए कहा है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
जानकारी के मुताबिक, बलौंगी थाने की पुलिस बुधवार को चंडीगढ़ स्थित बीएमडब्ल्यू के शोरूम में गई। इसके बाद इस कार के टंपरेरी नंबर के संबंध में पूछताछ की। रिकार्ड में कार कपूरथला निवासी के पते पर दर्ज थी।