फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW व एक्टिवा की टक्कर के बाद धूं-धू कर जली कार, एक की मौत

Mon, 10 Oct 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
Mohali accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एयरपोर्ट रोड टीडीआई सिटी से पहले पुल के पास सोमवार देर शाम खतरनाक हादसा हुआ। इस दौरान एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। कार एक्टिवा को करीब आधे किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस दौरान एक्टिवा की तेल की टंकी फटने से उसमें आग लग गई। 
विज्ञापन


इस आग की चपेट में बीएमडब्ल्यू कार भी आ गई। हादसे में एक्टिवा सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान गगनदीप सिंह निवासी गांव सराओ, संगरूर के रूप में हुई। जबकि दूसरा चमकौर सिंह गंभीर बताया जा रहा है। उसकी टांग टूट गई है। 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया। मामले के जांच अधिकारी बलौंगी थाने के एएसआई ने दिलबाग सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक क्या करते थे, इस बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार एक्टिवा को आधा किलोमीटर घसीटते ले गई

Mohali accident
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक्टिवा सवार खरड़ से मोहाली की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह कट से खरड़ की ओर मुड़े, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार चंडीगढ़ टंपरेरी नंबर वाली बीएमडब्ल्यू कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की हिट लगने से दोनों एक्टिवा सवार सड़क के किनारे गिर गए। जबकि एक्टिवा कार के बोनट में फंस गई।

इसके बाद करीब आधा किलोमीटर तक कार एक्टिवा को घसीटते हुए ले गई। इस दौरान रोड से टकराने के कारण एक्टिवा से चिंगारियां निकल रही थी। इसी बीच एक्टिवा की पेट्रोल वाली टंकी फट गई। वहीं, तेल लीक होने से एक्टिवा में आग लग गई। आग ने कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौका पाकर कार चालक वहां से फरार हो गया। जबकि वहां पर इकट्ठा हुए राहगिरों ने दोनों घायलों को सड़क से उठाकर किनारे पर रखा। इसके बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू चालक फरार, चंडीगढ़ का टंपरेरी नंबर था कार पर

Mohali accident
पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर गई। जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक की टांगों में चोटें आई हैं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। काफी देर तक लोगों को परेशानी हुई। वहीं, पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कार किसकी थी। साथ ही इसको कौन चला रहा था। हालांकि हादसे के बाद कई हाई प्रोफाइल लोग घटना स्थल पर पहुंचे थे।

एयरपोर्ट रोड पर हो रहे हादसे
एयरपोर्ट रोड पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इससे पहले उक्त जगह से आगे एक हादसा हुआ था। उसमें तेज रफ्तार कार खंभे से टकरा कर गई मुड़ गई थी। करीब 12 लोग की इस रोड पर हादसे में मौत हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें