फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एशियन रिले रेस के लिए ब्लूप्रिंट तैयार, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर-7 का बदलेगा स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रशासन ने सेक्टर-7 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाली एशियन रिले के लिए इस कॉम्प्लेक्स के अपग्रेडेशन का खाका और थ्रीडी व्यू तैयार कर लिया गया है। इसके बजट का एस्टीमेट लगभग फाइनल कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय मानकों का ध्यान रखते हुए इस कॉम्प्लेक्स को एक शानदार और नया लुक दिया जाएगा।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम के मौजूदा दर्शक दीर्घा की क्षमता को अपग्रेड करके अब दो आधुनिक स्टैंड्स बनाए जाएंगे। दर्शकों की सुविधा के लिए सभी स्टैंड्स के ऊपर विशेष कैनोपी (शेड) लगाई जाएगी जिससे धूप और बारिश से बचाव किया जा सके। यहां आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक्स भी बनाए जाएंगे। एशियन रिले में आने वाले देश-विदेश के खास मेहमानों और खेल अधिकारियों के लिए मौजूदा ब्लॉक की पहली मंजिल को पूरी तरह से री-डिजाइन किया जा रहा है। इसका लाउंज एरिया 30''''0 X 20''''0 और एक वाईआईपी लाउंज 19''''6X 27''''9 का होगा।

यहां स्कोरिंग और वीडियो रूम बनाया जाएगा
कमेंट्री रूम, अनाउंसर रूम, टाइमिंग एंड स्कोरिंग रूम और एक वीडियो रूम बनाया जाएगा। इसमें मेहमानों की सुविधा के लिए विशेष लिफ्ट और संलग्न पेंट्री एरिया का प्रावधान किया गया है। एशियन एथलेटिक्स और एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्षों के लिए सर्वसुविधायुक्त विशेष केबिन व ऑफिस तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के लिए होंगे इंटरनेशनल चेंजिंग रूम
खिलाड़ियों (महिला एवं पुरुष) के लिए ग्राउंड फ्लोर के मौजूदा ब्लॉक का विस्तार किया जा रहा है। इसमें गर्ल्स और बॉयज के लिए अलग-अलग हाई-टेक चेंजिंग रूम्स बनाए जाएंगे। इनमें थकान मिटाने के लिए आइस बाथ टब और पर्याप्त मात्रा में लॉकर्स व सिटिंग एरिया की व्यवस्था होगी। ग्राउंड फ्लोर पर ही मेडिकल रूम, जिम और एक बड़ा रिसेप्शन हॉल भी रहेगा।

चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
एक बड़े इंटरनेशनल इवेंट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढील नहीं छोड़ी जाएगी। पूरे परिसर की सुरक्षा के लिए 4 नए मुख्य गेट और आधुनिक सिक्योरिटी चेक पोस्ट (सुरक्षा केबिन) बनाए जाएंगे। स्टेडियम की सुरक्षा के लिए मौजूदा बाउंड्री वॉल के ऊपर मजबूत सिक्योरिटी ग्रिल लगाई जाएगी।

एग्जिट गेट का ले आउट तैयार किया
आपातकालीन स्थिति के लिए एक अलग से इमरजेंसी एग्जिट गेट का भी लेआउट तैयार है। प्रशासन के खेल और इंजीनियरिंग विभाग की इस पहल से सेक्टर-7 का यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अब न केवल एशियन रिले के लिए तैयार होगा, बल्कि भविष्य में अन्य बड़े अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स मुकाबलों की मेजबानी का भी गवाह बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें