फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रंजिशन दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो युवकों पर चाकू से वार, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में रविवार को हुए खूनी संघर्ष में दो युवक चाकू से गंभीर घायल हो गए। इसमें एक युवक को जीएमसीएच-32 और दूसरे को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर सात नामजद व कई अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार फेज-1 स्थित रामदरबार निवासी साहिल ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे वह अपने दोस्त की स्कूटी लेकर सेक्टर-29 गया था। जब वह हाथी पार्क के पास पहुंचा तो चार लड़कों ने घेर लिया। उनमें से एक विक्रम और वंश उर्फ मारीवाला भी थे। उन्होंने साहिल को पकड़ लिया। वंश और विक्रम ने चाकू से पेट पर वार किया। इसके बाद साहिल नीचे गिर गया। नीचे गिरने के बाद भी आरोपियों ने उसे लात-घूसों से पीटा। उसके बाद यह धमकी देते हुए वहां से भाग गए। दूसरे पक्ष की ओर से रामदरबार में ही रहने वाले हर्ष ने पुलिस को शिकायत दी कि रविवार शाम करीब 4.15 बजे वह रामदरबार की मार्केट में खड़ा था। उसका दोस्त वंश भी वहां पर जूस पी रहा था। उसके बाद वे दोनों वहां से घर के लिए चल पड़े। जब वे चो रास्ते के पास पहुंचे तो कुछ लड़कों ने वंश को घेर लिया। हर्ष ने बताया कि आरोपियों में वासु, तुषार उर्फ पिंगु, ठेकेदार, गाठा, साहिल उर्फ काला, गौरी और नानू शामिल थे। वे हाथों में तेजधार हथियार, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लिए हुए थे। वासु और साहिल उर्फ काला ने वंश को धमकी दी। इसके बाद वंश के सिर पर चाकू से वार कर दिया। वंश उनके चंगुल से छुटकर भागा तो उन्होंने पीछा कर एक गली में फिर से उसको पकड़ लिया और फिर से पीटना शुरू कर दिया। हर्ष ने बताया कि आरोपियों ने यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें