फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसबॉल से हमलाकर किया लहूलुहान, दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रामदरबार में रंजिशन कुछ युवकों ने एक व्यक्ति के सिर पर डंडे, बेसबॉल, बैट से हमला कर दिया। इससे वह व्यक्ति लहुलूहान हो गया। पुलिस ने घायल अवस्था में बलटाना निवासी सूरज को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने सागर, काका, बिल्ला, काकू, भोल, टाटी, अंकित, साहिल व अन्य के खिलाफ मामला दर्जकर दो आरोपियों साहिल और सागर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर एक-एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में किरण (25) ने बताया कि वह बलटाना निवासी है। वीरवार को पति सूरज के साथ मायके आई थी। आरोप है कि इस दौरान काकू ने अपने साथी सागर, काका, बिल्ला, भोल, टाटी, अंकित, साहिल व अन्य के साथ मिलकर सूरज पर लाठी-डंडों, बेसबॉल, बैट और मुक्कों से हमला कर दिया। इससे सूरज के सिर पर गंभीर चोट लगने से वह घायल है। इस दौरान आसपास के लोगों को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने किरण का बयान दर्जकर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि रंजिशन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पकड़े गए आरोपी सागर पर पहले से 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी के आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें