फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच गर्मी में 170 ने किया रक्तदान, अब 14 जून को लगेगा शिविर, जानिए कहां

Sat, 13 Jun 2020 10:20 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रक्तदान करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सेक्टर-17 ब्रिज मार्केट में रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 170 लोगों ने रक्तदान किया। कोरोना संकट और उमस वाली गर्मी के बीच रक्तदान का आंकड़ा यह बताने के लिए काफी है कि कितनी भी मुश्किलें आने पर भी रक्तदाताओं पर कोई फर्क नहीं पड़ता। वे अपनी धुन के पक्के हैं।
विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षित रक्तदान के लिए कैंप कोविड-19 से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन किया गया। इनकी देखरेख के लिए पीजीआई और मेडिकल कालेज की विशेष टीम मौजूद थी। कैंप के लिए पीजीआई की विशेष बस और संस्थाओं की ओर से बेड की व्यवस्था की गई थी। रक्तदान के लिए कोई डेराबस्सी से तो कोई पंचकूला के गांव से आया हुआ था।

रक्तदाता भूपेंद्र सिंह भाटिया ने शुक्रवार को कैंप में 100वीं बार, देवेंद्र सिंह पाल टुंगल ने 76वीं बार, चंडीगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर राकेश रसीला ने 141वीं बार, जबकि डॉ. पंकज कौल ने 105वीं बार रक्तदान किया। इसके अलावा कई फर्स्ट टाइम डोनर भी आए थे। श्री शिव कांवड़ संस्था के प्रधान राकेश संगर ने बताया कि कैंप में कोविड-19 से बचाव के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए संस्थाओं के वालंटियरों की विशेष भूमिका रही। कैंप में विशेष अतिथि के तौर पर नगर निगम के कमिश्नर केके यादव पहुंचे और कैंप की सराहना की। इस मौके पर उनके साथ एसई केपी सिंह, एक्सईएन हार्टिकल्चर जंगशेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

रक्तदान कैंप में रहा विशेष योगदान

रक्तदान कैंप में शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाडा, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, लेदर देन सेक्टर-17, श्री किन्नर कैलाश महासंघ और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ की रेडक्रास सोसाइटी की ओर से विशेष सहयोग रहा। कैंप की सफलता में व्यापार मंडल के जनरल सेक्रेटरी संजीव चड्डा, राजीव शर्मा, देविंदर शर्मा, अश्विनी कुमार, राजेंद्र कौशल जावेद मोहम्मद, गुलशन कुमार, अजय सिंह, रणदीप बत्ता, लक्ष्मण सिंह रावत, दिव्या गुप्ता, राजकुमारी, अंकुश चड्डा, सचिन कांबोज व प्रदीप शर्मा का भी अहम योगदान रहा।

14 जून को सेक्टर-23 में लगेगा कैंप
श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 14 जून को सेक्टर -23 की मार्केट में रक्तदान कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन विश्व रक्तदाता दिवस भी है। कुछ लोग शुक्रवार को रक्तदान नहीं कर पाए हैं। अमर उजाला फाउंडेशन ने उनसे अपील की है कि वे 14 जून को सेक्टर-23 पहुंचकर रक्तदान करके पुण्य कमाएं। सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें