पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (पेक) एनएसएस यूनिट की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
पीजीआई के सहयोग से आयोजित शिविर का उद्घाटन हरियाणा के आईएएस अधिकारी प्रिंसिपल सेक्रेटरी टेक्निकल एजुकेशन धनपत सिंह ने किया।
शिविर में 293 विद्यार्थियों और स्टॉफ ने रक्तदान किया। पेक डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार अरोड़ा भी इस मौके पर उपस्थित थे। सुरजीत सिंह को 31वीं बार रक्तदान करने पर विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।