चंडीगढ़। पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर-42 में 15 अक्टूबर को रक्तदान शिविर लगाया गया। कॉलेज प्रशासन, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट और अमर उजाला फाउंडेशन ने गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, सेक्टर-16 के सहयोग से शिविर आयोजित किया। इसमें 30 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया गया। आयोजन कॉलेज की एनएसएस इकाई ने हेल्थ सोसायटी, शारीरिक शिक्षा विभाग और एनसीसी विंग के सहयोग से किया। पंजाब विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. अनुपम बहरी मुख्य अतिथि रहे। प्रधानाचार्या प्रो. डॉ. बिनू डोगरा ने विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।