पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज(यूआईएलएस) में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
पीयू इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से रक्तदान शिविर का उद्घाटन पीयू डीयूआई और रजिस्ट्रार प्रो. एके भंडारी ने किया।
कार्यक्रम में पीयू कुलपति सचिव आरएलक कपूर, यूआईएलएस डायरेक्टर प्रो.संगीता भल्ला,डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन विनीत पुनिया, डीएसडब्ल्यू प्रो.नवदीप गोयल,नॉन टीचिंग एसोसिएशन के सदस्य धर्मपाल शर्मा सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे।
रक्तदान शिविर में यूआईएलएस विद्यार्थियों के अलावा टीचिंग और नॉन टीचिंग के 96 सदस्यों ने रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया।
नॉन टीचिंग के पूर्व प्रधान धर्मपाल शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से साल भर में 6 रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।
2014 सत्र में पहला रक्तदान शिविर था। मौसम खराब होने से कुछ कम स्टूडेंट रक्तदान करने के लिए पहुंचे।