फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाडा साहिब गुरुद्वारा में ब्लड डोनेशन कैंप, 52 ने किया रक्तदान

Mon, 20 Jun 2016 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ब्लड डोनेशन कैंप में ख्‍ाून दान करते युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने सोमवार को गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। कैंप में 52 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान रीजनल आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (रोटो) की ओर आर्गन डोनेशन के लिए जागरुकता कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


पीजीआई से आए ट्रांसप्लांट को-आर्डिनेटर ने रक्तदाताओं को आर्गन डोनेशन के लिए जागरूक किया। कैंप में 49 लोगों ने आर्गन डोनेशन के लिए शपथ पत्र भरा। शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर और चेयरमैन सुभाष गुप्ता ने बताया कि उनका ट्रस्ट पिछले 21 सालों से रक्तदान कैंप का आयोजन कर रहा है। रक्तदान कैंपों में अब भारी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। लोग अब रक्तदान के महत्व को समझने लगे हैं।

कैंप का उद्घाटन गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब के मैनेजर सरदार रणजीत सिंह ने किया। रोटो की ट्रांसप्लांट को-आर्डिनेटर सिम्मी ने बताया कि कैंप का मकसद लोगों में आर्गन डोनेशन के प्रति जागरुकता बढ़ानी है। रोटो की अन्य ट्रांसप्लांट को-आर्डिनेटर नीलाक्षी शर्मा ने बताया कि आर्गन डोनेशन को लेकर लोगों में काफी सारे मिथ्य और भ्रम है। कैंप में उन्हें भी दूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें