फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जब कोबरा ने उठाया फन, तो पकड़ने वाले ने पहना हेलमेट

Wed, 09 Nov 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोबरा को पकड़ने के लिए पहनना पड़ा हेलमेट
विज्ञापन
सांप को पकड़ते वक्त क्या कभी किसी कर्मचारी को हेलमेट पहने देखा है? शायद नहीं देखा होगा, लेकिन चंडीगढ़ के कुछ लोग एक ऐसी ही घटना के गवाह बने। मंगलवार को हल्लोमाजरा के सीआरपीएफ कैंप में लगे आंवले के पेड़ पर एक कोबरा चढ़ गया। लोगों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फारेस्ट डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पेड़ से कोबरा को पकड़ना मुश्किल था, इसलिए कर्मचारियों ने पेड़ को हिलाकर उसे नीचे गिराने के बारे में सोचा। कर्मचारियों ने जैसे ही पेड़ हिलाया तो पास ही लगे मधुमक्खी के छत्ते से मधुमक्खी निकल आई। कर्मचारियों को कुछ समझ आता, तब तक चार-पांच मधुमक्खियों ने काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आंवले के पेड़ पर चढ़ गया था कोबरा, पेड़ हिलाया तो मधुमक्खियों ने कर दिया हमला

कोबरा को पकड़ने के लिए पहनना पड़ा हेलमेट
कर्मचारी घबरा गए और वहां से हट गए। कुछ देर तक इंतजार किया, लेकिन मधुमक्खियां वहीं मंडराती रहीं। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए एक कर्मचारी ने हेलमेट पहना और कोबरा को काबू करने की कोशिश की। पहले पेड़ को हिलाकर उसे नीचे गिराया और उसे विशेष स्टिक से दबोच लिया गया। बाद में उसे नेपली के जंगल में छोड़ दिया गया।

दो कर्मचारियों को मधुमक्खियों ने काटा
फारेस्ट डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने बताया कि उनके दो साथियों को मधुमक्खियों ने काटा है। हालांकि घबराने वाली कोई बात नहीं है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें