फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की बौखलाहट साफ नजर आ रही है : आप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि इंडिया गठबंधन के पहले बड़े चुनाव से डर कर भाजपा चुनाव को रुकवाने के लिए ओछे हथकंडे अपना रहे हैं। आम आदमी पार्टी का मेयर बनते देख भाजपा के पास चुनाव जीतने का यही एकमात्र तरीका रह गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को मिलाकर इंडिया गठबंधन का मेयर 20 पार्षदों के साथ बनना तय था, जबकि भाजपा केवल 15 पर सिमट कर रह गई थी। अब उनके नंबर पूरे नहीं हो रहे थे, तो उन्होंने चुनाव को स्थगित करने के तरीके अपनाने शुरू कर दिए। जब भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से हारती है तो ये बौखलाहट साफ तौर पर नजर आती है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं चुनाव अधिकारी को बीमार दिखा कर अस्पताल में एडमिट करवाया गया। वहीं, गुंडागर्दी से पार्षदों को भी उठाने की कोशिश की गई। सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर चुनाव को रोकने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा न केवल देश के लोकतांत्रिक ढांचे के साथ खिलवाड़ कर रही है, बल्कि देश में होने वाले चुनाव प्रक्रिया को भी ध्वस्त करने में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें